जावास्क्रिप्ट क्या है और Javascript Ka Avishkar Kisne Kiya Tha?

हेलो रीडर्स; आप सभी का स्वागत है, इस लेख में हम आपको जानकारी देने वाले हैं कि जावास्क्रिप्ट क्या है और इसका उद्देश्य क्या है? | Javascript Ka Avishkar Kisne Kiya Tha? 

चूंकि प्रोग्रामिंग की दुनिया में जावास्क्रिप्ट का बहुतायत मात्रा में उपयोग किया जाता है। 

इसलिए अगर आपको भी एंड्रॉयड डेवलपमेंट या फिर प्रोग्रामिंग भाषाओं से संबंधित जानकारियां समझने में रुचि है, तब आपको यह अवश्य पता होना चाहिए कि जावास्क्रिप्ट क्या है और जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग भाषा का विकास किसलिए किया गया है?

इस लेख में हम आपको बिल्कुल सिंपल वर्ड में बताएंगे कि जावास्क्रिप्ट क्या है? और अगर आप एक स्टूडेंट है, तो आपके लिए जावास्क्रिप्ट को समझना आसान हो जाएगा।

चलिए फिर शुरू करते हैं और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यहां लेख बहुत ही आसान शब्दों में आपको समझाएगा कि जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है? 

जावास्क्रिप्ट क्या है (JavaScript Kya Hai In Hindi) 

जावास्क्रिप्ट क्या है और Javascript Ka Avishkar Kisne Kiya Tha?

जावास्क्रिप्ट गतिशील वेबपेज सामग्री बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक स्क्रिप्टिंग भाषा है, जो Dropdown menu और एनीमेटेड ग्राफिक्स तथा dynamic background colours वाले वेब पेजेस पर आने वाले यूजर्स के इंटरेक्शन को अच्छा बनाता है।

जावास्क्रिप्ट को आसान शब्दों में समझा जाए, तो जावास्क्रिप्ट एक हल्की प्रोग्रामिंग भाषा है; जिसका उपयोग अक्सर डेवलपर्स के द्वारा वेब पेज, एप्लीकेशन, सर्वर तथा गेम डेवलपमेंट में गतिशील इंटरेक्शन बनाने के लिए किया जाता है।

आमतौर पर इन सभी डेवलपमेंट में जावास्क्रिप्ट का उपयोग HTML और CSS के साथ किया जाता है; क्योंकि यह भाषा HTML Elements को Formatting करने में सीएसएस के साथ अच्छी तरीके से काम करती है।

क्योंकि जावास्क्रिप्ट अभी भी user interaction को इस प्रकार से मेंटेन कर सकता है, जो सिर्फ CSS के द्वारा नहीं किया जा सकता है।

वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप्लीकेशन और गेम डेवलपमेंट में जिस प्रकार से जावास्क्रिप्ट काम करती है, यह स्क्रिप्टिंग भाषा को सीखने में काफी मदद करती है और सक्षम बनाती है। आप internet पर मौजूद कोड लर्निंग प्लेटफॉर्म जैसे GitHub और YouTube पर इस जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग भाषा को काफी अच्छे से सीख सकते हैं।

जावास्क्रिप्ट का आविष्कार कब हुआ था? | Javascript Ka Avishkar Kisne Kiya Tha? 

चलिए जान लेते हैं कि जावास्क्रिप्ट का आविष्कार कब हुआ था, आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जब सन 1990 के दौरान इंटरनेट अपने चरम पर था, तब उस दौरान दो ब्राउज़र काफी ज्यादा पॉपुलर थे।

जिसमें से एक इंटरनेट एक्सप्लोरर और दूसरा Netscape navigator browser था, और इन दोनों के बीच में तरक्की को लेकर war चल रही थी। इस दौरान 

सन् 1995 के दौरान Netscape navigator browser ने Brendan Eich नाम के डेवलपर को हायर किया और इन्हे एक स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज को डिवेलप करने का कांट्रैक्ट दिया, जिसे बहुत ही कम समय में बनाना था।

Brendan Eich ने एक स्क्रिप्टिंग लैंग्वेज को डिवेलप किया, जिसका शुरुआती नाम MO रखा, हालांकि बाद में इसका नाम लाइवस्क्रिप्ट रख दिया गया था।

हालांकि कुछ टाइम बाद जब Netscape ने सन माइक्रोसिस्टम के साथ कोलैबोरेशन किया, तब इसका नाम बदलकर जावास्क्रिप्ट रख दिया गया और तब से यही नाम है।

इसे भी पढ़े: 

जावास्क्रिप्ट का उपयोग क्यों और किसलिए किया जाता है? 

शुरुवात में जावास्क्रिप्ट विभिन्न ब्राउजर और उपकरणों में वेब पेज की आंतरिक क्रियाशीलता को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए उपयोग की जाती है और यह एक सामान्य उद्देश्य वाले स्क्रिप्टिंग भाषा थी।

हालांकि समय के साथ मोज़िला फायरफॉक्स और गूगल क्रोम जैसे नए ब्राउजर के साथ-साथ जावास्क्रिप्ट को भी विकसित किया जा रहा है।

शुरुआत में जावास्क्रिप्ट मूल रूप से क्लाइंट साइड पर वर्क करता था, लेकिन Node.js के विकसित होने के बाद जावास्क्रिप्ट के कार्य करने की क्षमता server-side तक हो चुकी है।

मुख्य तौर पर जावास्क्रिप्ट वेब आधारित प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक यूज किया जाता है; हालांकि प्रोग्रामिंग के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसके कई अन्य उपयोग होते हैं।

जावास्क्रिप्ट के बुनियादी उपयोग को निम्नलिखित किया गया है:

#1. Web & Mobile App Development

समय के साथ जावास्क्रिप्ट फ्रेमवर्क को इस प्रकार से विकसित किया गया है, जिसमें मौजूद जावास्क्रिप्ट कोड लाइब्रेरी का उपयोग करके डेवलपर्स अपनी परियोजनाओं में Pre-written Javascript Code का उपयोग करके प्रोग्रामिंग के दौरान हर चीज के लिए शुरुआत से कोड ना लिखकर अपने समय की बचत कर सकते हैं।

प्रत्येक जावास्क्रिप्ट फ्रेमवर्क में ऐसी विशेषताएं शामिल की गई है, जिनका उद्देश्य प्रोग्रामिंग के दौरान डेवलपमेंट और डिबगिंग प्रोसेस को आसान बनाना है।

उदाहरण के लिए, jQuery और ReactJS जैसे फ्रंट-एंड जावास्क्रिप्ट फ्रेमवर्क इसकी डिजाइन क्षमता में सुधार करते हैं और डेवलपर्स को एक दूसरे कोड फंक्शन को प्रभावित किए बिना code components को फिर से यूज करने और अपडेट करने की अनुमति देते हैं।

#2. वेब सर्वर और सर्वर एप्लीकेशन बनाना 

Node.js के माध्यम से जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग भाषा इसके डेवलपर्स को web server और backend infrastructure बनाने की सुविधा देता है और इससे डेवलपर्स का server development में समय और प्रयास की बचत होती है।

जावास्क्रिप्ट प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से built in http module डेवलपर को एक बुनियादी http server विकसित करने की अनुमति देती है, जो यूजर्स द्वारा किसी भी वेबपेज तक पहुंचने पर सादा page दिखाता है। 

#3. वेबसाइट पर इंटरएक्टिव व्यवहार 

जावास्क्रिप्ट के प्रमुख कार्यों में से एक web pages को गतिशीलता प्रदान करना है और इसमें एनिमेशन प्रदर्शित करने के साथ टेक्स्ट विजिबिलिटी को मॉडिफाई करना और dropdown menu बनाना शामिल है।

वैसे तो एक वेबसाइट बनाने के लिए केवल एचटीएमएल और सीएसएस कोड का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन फिर यह एक स्टैटिक पेज के जैसा व्यवहार करेगा।

जावास्क्रिप्ट वेब पेज को डायनेमिक बनाता है और इससे यूजर्स वेब पेज के साथ एंट्रेक्ट कर सकता है और एक बेहतर ब्राउज़र अनुभव प्राप्त कर सकता है।

जावास्क्रिप्ट से आप क्या समझते हैं इसके फंक्शन को समझाइए? 

Javascript एक प्रकार की object oriented प्रोग्रामिंग भाषा है, जो वर्ल्ड वाइड वेब की प्रमुख तकनीकों में से एक है और इसका अधिकतर उपयोग वेबसाइटों द्वारा बेबपेजेस की स्क्रिप्टिंग के लिए होता है।

जावास्क्रिप्ट ना सिर्फ इस दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रोग्रामिंग भाषा है, बल्कि सबसे ज्यादा Hate की जाने वाली प्रोग्रामिंग भाषा भी है और वर्तमान समय में इसे हर चीज में उपयोग किया जाने लगा है।

उदाहरण के लिए जावास्क्रिप्ट का उपयोग राकेट से संबंधित उपकरणों से लेकर सबमरीन जैसे बड़े आधुनिक उपकरणों और स्मार्ट वॉचेस में भी किसी न किसी प्रकार से किया जाता है और इसीलिए यह दुनिया की सबसे पॉपुलर लैंग्वेज बन चुकी है।

आप यहां पढ़ सकते हैं कि जावास्क्रिप्ट सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग भाषा क्यों है?

निष्कर्ष – जावास्क्रिप्ट क्या है और कैसे सीखें? 

इस लेख के माध्यम से हमने आपको जावास्क्रिप्ट क्या है और कैसे सीखें? इसके बारे में आसान शब्दों में समझाने का प्रयास किया है और हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

जावास्क्रिप्ट काफी ज्यादा पॉपुलर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और अगर आप स्टूडेंट हैं, तो इसे अवश्य सीखे।

Leave a Comment