5+ खाना बनाने वाला ऐप | Khana Banane Wala App Download

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको टॉप 6 खाना बनाने वाले ऐप (Khana banane wala app) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे आप आसानी के साथ इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाना बनाने के लिए यूट्यूब पर भी बहुत सारे वीडियो उपलब्ध है, लेकिन लोगों को उसमें बहुत सारे विज्ञापन देखने पड़ते हैं, इसीलिए लोग यूट्यूब वीडियो को देखना बहुत अधिक पसंद नहीं करते हैं।

तो आइए अब इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और  खाना बनाने वाले ऐप और उसमें उपलब्ध फीचर्स के बारे में भी विस्तार से जानते हैं।

टॉप 6 खाना बनाने वाला ऐप | Khana Banane Wala App Download List

खाना बनाने वाला ऐप | Khana Banane Wala App Download Kare

दोस्तों बहुत सारे लोगों को कुकिंग करना पसंद होता है, लेकिन सभी लोग अच्छा खाना नहीं बना पाते हैं अथवा खाना बनाने में उन्हें बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इसीलिए लोग खाना बनाने वाले ऐप (Khana banane wala app) की तलाश करते हैं, जिससे वह कम समय में ही खाना बनाना सीख सकें और रोजाना अपने घर पर नए – नए तरीके के रेसिपी बना सकें।

आजकल सोशल मीडिया पर भी रोजाना अलग-अलग प्रकार के recipes वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसे सीखकर आप कम समय में हीं अच्छा खाना बनाना सीख सकते हैं।

#1. Supercook App

#1. Supercook App

यह ऐप आपके रसोई घर में उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए टिप्स देता है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने पसंद अनुसार खाना बना सकते हैं।

यह ऐप आपको रोजाना खाना बनाने के लिए नए-नए idea देता है, जिससे आप रोजाना अपने किचन में नए नए – नए पकवान बना सकते हैं।

इस ऐप में आपको सभी तरह की recipes मिलती हैं, आप अपने अनुसार किसी भी recipes को सेलेक्ट कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप filter लगाकर भी अलग-अलग प्रकार के recipes को खोज सकते हैं।

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप कम सामग्री में ही एक अच्छा recipes बना सकते हैं और इस ऐप की सहायता से अपने भोजन को खराब होने से भी बचा सकते हैं। इस ऐप में 11 मिलियन से भी अधिक recipes उपलब्ध है, जिसे आप 20 से भी अधिक भाषाओं में देख सकते हैं।

इस ऐप को आप फ्री में Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

Supercook ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • इस ऐप का इस्तेमाल करके आप अपने भोजन को खराब होने से बचा सकते है।
  • इस ऐप के द्वारा आप सभी तरह की सब्जियों को आसानी के साथ बना सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको Powerful filters मिलता है, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी recipes को सर्च कर सकते हैं।
  • आप इस ऐप के होम पेज पर रेसिपी बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री को ऐड कर सकते हैं।

#2. Stashcook App

#2. Stashcook App

यदि आप अपना Weekly meal plans बनाना चाहते हैं, तो आप Stashcook ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आपको Breakfast, lunch और dinner के लिए अलग-अलग recipes मिलता है, जिससे आप अपने लिए एक हेल्दी खाना बना सकते हैं।

Stashcook ऐप में आपको Shopping list मिलता है, जिससे आप रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सभी सामान को खरीद सकते हैं, इसके अतिरिक्त इस ऐप में आपको Nutritional analysis का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप किसी भी रेसिपी में उपलब्ध कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा का पता लगा सकते हैं।

आप अपने अनुसार अपने डाइट प्लान को भी Change कर सकते हैं और अपने फिटनेस को भी बेहतर कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना होता है और आपको मेंबरशिप लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है।

इस ऐप को साल 2020 में लांच किया गया था और अब तक 1 लाख से भी अधिक लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। आप इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Stashcook ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • आप nutrition के आधार पर किसी भी रेसिपी को analyze कर सकते हैं।
  • आप अपने दोस्तों के साथ किसी भी रेसिपी को शेयर कर सकते हैं।
  • आप Stashcook ऐप को upgrade करके extra features प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप BBC Good Food, Pinterest, Food Network जैसे वेबसाइट का इस्तेमाल करके किसी भी रेसिपी को सेव कर सकते हैं।

#3. Whisk App

#3. Whisk App

इस ऐप में आपको कई प्रकार की रेसिपी मिलती है, जिसे आप अपने मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं, इसके अलावा इस ऐप में आपको direct link मिलता हैं, जिसके माध्यम से आप Food Blogs, Pinterest जैसे किसी भी वेबसाइट से रेसिपी खोज सकते हैं। 

आप Whisk community को ज्वाइन कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अपना खुद का एक कम्युनिटी बना सकते हैं और उसमें लोगों के साथ रेसिपी से जुड़े हुए किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं।

Whisk ऐप में आप भारतीय मोरक्कन और वियतनाम जैसे 32 से भी अधिक देशों के रेसिपी को खोज सकते हैं, इसके अतिरिक्त Whisk ऐप ने Walmart, Amazon Fresh, Kroger, Ralphs, Instacart जैसे पाॅपुलर ब्रांड्स के साथ साझीदारी की हैं, जिसमें आप अपना Zip Code डालकर किसी भी सामान को घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

आप Whisk ऐप की सेटिंग में जाकर Preferred store वाले ऑप्शन को सेट कर सकते हैं, जिससे यह ऐप आपके लोकेशन पर उपलब्ध स्टोर को खोजने में आपकी सहायता करता है, इसके अतिरिक्त आप इस ऐप में रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री को अपने Shopping list में ऐड कर सकते हैं।

इस ऐप को अब तक 10 लाख से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और इस ऐप को Google Play Store पर 4.5 की रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। आप इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Whisk ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • आप किसी भी रेसिपी में अपने अनुसार edit (सुधार) कर सकते हैं।
  • आप प्रत्येक सप्ताह अपने लिए meal plan तैयार कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आप अपना Shopping list क्रिएट कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको होम डिलीवरी की सुविधा मिलती हैं।

#4. Yummly App

#4. Yummly App

Yummly एक smart cooking app हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप रोजाना अपना meal plans बना सकते हैं। यह ऐप AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके आपके लिए सबसे बेस्ट recipes suggest करता है।

इस ऐप में आपको vegetarian, keto, paleo, बनाने के लिए अलग-अलग recipes मिलता है, जिससे आप रोजाना अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं।

आप अपने लोकल स्टोर से किराने का सामान ऑर्डर कर सकते हैं और अपने Purchase history के आधार पर suggestion प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा आप किसी भी recipes को डाउनलोड कर सकते हैं।

Yummly ऐप को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इस ऐप का monthly और yearly subscription भी उपलब्ध है, आप अधिक फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए इस ऐप का सब्सक्रिप्शन प्लान भी खरीद सकते हैं। 

यह बहुत ही पुराना ऐप है और अब तक इस ऐप के 50 लाख से भी अधिक यूजर्स हो गए हैं और इस ऐप को 4.4 की रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Yummly ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • इस ऐप में आप अपना Digital Cookbook क्रिएट कर सकते हैं।
  • Yummly ऐप में आप अपना Cooking Schedule सेट कर सकते हैं।
  • आप Powerful free tools का इस्तेमाल करके किसी भी रेसिपी को खोज सकते हैं।
  • इस ऐप में आप Recipes Course को कर सकते हैं।

#5. Tasty App

#5. Tasty App

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप अपने पूरे परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं, इसके अलावा आप अन्य लोगों द्वारा पसंद किए गए रेसिपी को भी देख सकते हैं और उनकी पोस्ट को भी लाइक कर सकते हैं।

इस ऐप में आपको अलग-अलग फिल्टर मिलता हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने सुविधानुसार किसी भी recipes को सर्च कर सकते हैं, उदाहरण के लिए यदि आप 30 मिनट के अंदर किसी recipes को बनाना चाहते हैं, तो आप उसको सर्च कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त यदि आप कम सामग्री का इस्तेमाल करके किसी recipes को तैयार करना चाहते हैं, तो आप उसको भी सर्च कर सकते हैं।

आप recipes बनाने के लिए अलग-अलग आर्टिकल को पढ़ सकते हैं और वीडियो को भी देख सकते हैं, जिसमें आपको स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताया जाता है।

इस ऐप में आपको grocery bag का ऑप्शन मिलता है, जिसमें आप रेसिपी बनाने के लिए सभी आवश्यक सामान को add कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आप उसमें किसी सामग्री को बढ़ा अथवा घटा सकते हैं।

यह बहुत ही पॉपुलर ऐप है और अब तक इस ऐप के एक करोड़ से भी अधिक यूजर्स हो गए है और लोगों ने इस ऐप को 4.7 की रेटिंग दी है, जो बहुत ही अच्छी रेटिंग है, आप इस ऐप को Google Play Store से आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।

Tasty ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • आप रोजाना नए-नए रेसिपी के latest video को देख सकते हैं।
  • आप recipes video को देखकर खाना बनाना सीख सकते हैं।
  • आप किसी भी रेसिपी को automatically hide कर सकते हैं।
  • इस ऐप का इंटरफ़ेस user-friendly है।

#6. SideChef App

#6. SideChef App

SideChef ऐप में आपको 18000 से भी अधिक recipes मिलता है, जिससे आप अपना meal plans तैयार कर सकते हैं, इसके अलावा आप अपने फिटनेस को बेहतर करने के लिए special diets प्लान बना सकते हैं।

इस ऐप में 3100 से भी अधिक grocery stores उपलब्ध है, जिसमें आप रेसिपी बनाने के लिए किसी भी सामग्री को अपने Cart में ऐड कर सकते हैं और होम होम डिलीवरी की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।

आप किसी भी वेबसाइट से URL को कॉपी करके इस ऐप में Paste कर सकते हैं और किसी भी recipes को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप फिल्टर का इस्तेमाल करके अपना budget सेट कर सकते हैं।

SideChef ऐप में आप Japanese, Korean, Indian, French, Indian recipes को खोज सकते हैं और अपने लंच के लिए एक अच्छा भोजन तैयार कर सकते हैं।

इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आप आसानी के साथ इस ऐप में अपना weekly dinner plan बना सकते हैं। यह ऐप उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो स्वस्थ भोजन करना चाहते हैं और अपने समय को भी बचाना चाहते हैं।

इस ऐप को साल 2014 में पहली बार लांच किया गया था और इस ऐप को इस्तेमाल करने वालों की संख्या 5 लाख से भी अधिक है। आप इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

SideChef ऐप की प्रमुख विशेषताएं:

  • इस ऐप में आप Grocery (किराना का सामान) order कर सकते हैं।
  • आप फिल्टर का इस्तेमाल करके अपने डाइट के आधार पर रेसिपी सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • आप 10 मिनट के अंदर अपना Weekly meal plans तैयार कर सकते हैं।

खाना बनाने वाला ऐप को डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप खाना बनाने वाले ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करके आसानी के साथ किसी भी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

इन ऐप्स का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, आप आसानी के साथ इन ऐप्स में अपना अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं और अलग – अलग रेसिपी को खोज सकते हैं।

तो आइए अब इन ऐप्स को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस विस्तार से जानते हैं।

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल फोन में Google Play Store को ओपन करें।
  • इसके पश्चात आप गूगल प्ले स्टोर के सर्च बार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको खाना बनाने वाले ऐप का नाम टाइप करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको खाना बनाने वाले ऐप  को सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के पश्चात आप Install बटन पर क्लिक करके उस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करके रेसिपी को खोज सकते हैं।

Step5: इसके पश्चात आपको Sign up वाले

FAQs – खाना बनाने वाले ऐप

  1. तीन पत्ती रियल कैश कमाने वाला गेम | पैसा जीतने वाला तीन पत्ती गेम 
  2. रियल पैसा कमाने वाला ऐप (Real Paisa Kamane Wala App Download) 
  3. रियल पैसा कमाने वाला गेम (Paisa Kamane Wala Game Download) 
  4. पैसे कमाने वाला कॉल ब्रेक गेम डाउनलोड करे पैसे कमाए

#1. क्या कोई कुकिंग ऐप है?

जीं, हां गूगल प्ले स्टोर पर Yummly, Supercook, Tasty जैसे बहुत सारे ऐप्स उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल करके आप घर बैठे कुकिंग सीख सकते हैं।

#2. खाना बनाने के लिए सबसे पॉपुलर ऐप कौन सा है?

खाना बनाने के लिए आप Tasty ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस ऐप के एक करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं और रोजाना लाखों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करके नये – नये प्रकार के रेसिपी बनाना सीखते हैं।

#3. क्या कोई ऐसा ऐप है जो आपको रात के खाने के विचार देता है?

आप Stashcook ऐप का इस्तेमाल करके अपना dinner plan तैयार कर सकते हैं और रोजाना रात को नए – नए पकवान बना सकते हैं।

#4. क्या रेसिपी स्टोर करने के लिए कोई फ्री ऐप है?

आप Sidechef ऐप का इस्तेमाल करके अपना shopping list ऐड कर सकते हैं और अपने क्षेत्र में उपलब्ध grocery store से ऑनलाइन सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

#5. Yummly किस देश की कंपनी हैं?

Yummly एक अमेरिकन कंपनी है, जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी।

निष्कर्ष – खाना बनाने वाले ऐप (Khana banane wala app)

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको खाना बनाने वाले ऐप के बारे में जानकारी दी है, इसके अलावा हमने आपको टॉप 6 खाना बनाने वाले ऐप (Khana banane wala app) के बारे में विस्तार से बताया है एवं उसके features के बारे में भी आपको जानकारी दी है।

इसके अतिरिक्त हमने आपको खाना बनाने वाले ऐप्स को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस विस्तार से बताया है और Tasty ऐप से रेसिपी बनाने के लिए भी हमने आपको पूरी जानकारी दी है।

उम्मीद करते हैं, आपको यह आर्टिकल पढ़कर खाना बनाने वाले ऐप्स के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी और आप इस आर्टिकल में बताए गए ऐप का इस्तेमाल करके रोजाना अलग-अलग प्रकार के recipes बना सकते हैं।

Leave a Comment