Bumble App Kya Hai | लड़की पटाने वाला बम्बल ऐप क्या है | बम्बल ऐप डाउनलोड करें

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको बम्बल ऐप क्या है (Bumble App Kya Hai) तथा बम्बल ऐप का इस्तेमाल कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यदि आपने डेटिंग ऐप का कभी इस्तेमाल किया होगा, तो आपने बम्बल ऐप का नाम जरुर सुना होगा, लेकिन यदि आप इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता दें, कि बम्बल ऐप में आपको नये लोगों से मिलने का अवसर मिलता है, जिससे आप किसी लड़की को दोस्त बनाकर उसके साथ डेट पर जा सकते हैं।

वैसे तो बम्बल ऐप काफी समय से प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन पिछले कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में हुए श्रद्धा हत्याकांड के बाद से यह ऐप काफी पॉपुलर हो गया, क्योंकि बम्बल ऐप के माध्यम से ही श्रद्धा की एक अज्ञात लड़के के साथ मुलाकात हुई थी। 

इसलिए बहुत सारे लोग बम्बल ऐप के बारे में जानना चाहते हैं, कि आखिर यह ऐप क्या है और यह किस प्रकार से काम करता है, तो इस आर्टिकल में आपको बम्बल ऐप से जुड़े हुए जितने भी सवाल है, उन सभी सवालों के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी।  

तो चलिए अब इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और बम्बल ऐप के बारे में जानते हैं। 

Bumble App Kya Hai | बम्बल ऐप क्या है? 

बम्बल ऐप क्या है (Bumble App Kya Hai) तथा बम्बल ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

बम्बल फ्री में लड़कियों से बात करने वाला ऐप है, जिसको साल 2014 में लॉन्च किया गया था, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी भी लड़की को अपना दोस्त बन सकते हैं और उससे चैट कर सकते हैं। 

बम्बल ऐप आपको नए लोगों को अपना दोस्त बनाने का अवसर देता है, जिससे आपको अपना सोशल नेटवर्क बनाने में सहायता मिलेगी। बम्बल ऐप में आप 140 से भी अधिक देश के लोगों के साथ बातचीत कर सकते है।

यदि आप डेटिंग करने में रुचि नहीं रखते हैं, तो भी बम्बल ऐप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि बम्बल ऐप में आपको BFF का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अपने Gender (लिंग) के लोगों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

बम्बल ऐप को महिलाओं द्वारा बनाया गया है, इसलिए इस ऐप में महिलाओं के लिए भी बहुत ही खास फीचर दिया गया है, जिसमें किसी भी महिला को पहली बार मैसेज करने का अवसर मिलता है। 

बम्बल ऐप को जब भारत में पहली बार लॉन्च किया गया था, तो इसे केवल 8 मेट्रो सिटीज में ही शुरू किया गया था, लेकिन बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए इसे अलग-अलग शहरों में भी लॉन्च किया गया और इसमें रिलीजन फिल्टर का ऑप्शन दिया गया।

बम्बल ऐप को साल 2018 में गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया था और अब तक बम्बल ऐप को 5 करोड़ से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और दिन – प्रतिदिन इस ऐप की लोकप्रियता बढ़ रही हैं। 

बम्बल ऐप के फीचर्स क्या है? (Bumble App Features)

बम्बल ऐप में आप किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना दोस्त बना सकते है, इसके अतिरिक्त इस ऐप में बहुत सारे फीचर्स उपलब्ध हैं, खासतौर पर महिलाओं को इस ऐप में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं।

तो आइए अब बम्बल ऐप के कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में जानते हैं। 

  • बम्बल ऐप में आप किसी भी लड़की के साथ वीडियो चैट कर सकते हैं, जिससे आप बेहतर ढंग से किसी लड़की के बारे में जान सकते हैं।
  • बम्बल ऐप में आप अपने पसंदीदा वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • बम्बल ऐप में आपको अपने Spotify और इंस्टाग्राम अकाउंट को लिंक करने का भी फीचर मिलता है।
  • बम्बल ऐप में आप Unlimited Swipe कर सकते हैं और अपने पसंदीदा व्यक्ति को लाइक कर सकते है।
  • बम्बल ऐप में आपको Unlimited Chat करने की सुविधा मिलती है, जिससे यदि आपको कोई लड़की पसंद आती है, तो आप उससे कभी भी बात कर सकते हैं।

Bumble App Details 

ऐप का नाम (App Name)बम्बल ऐप (Bumble App)
ऐप डाउनलोड संख्या (Downloads)5Cr+ (पॉच करोड़ से अधिक)
ऐप की साइज (Size)34 एमबी
रेटिंग और रिव्यू (Rating & Review)4.1+ स्टार रेटिंग और 8 लाख रिव्यू
आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉयड 5.0 और इससे ऊपर के वर्जन
ऑफिशियल डेवलपरBumble Holding Limited 
रिलीज डेट (Released On)1 अक्टूबर 2018
ऐप का डाउनलोड लिंकDownload link 

बम्बल ऐप डाउनलोड कैसे करें? (Bumble App Download) 

वैसे तो बबल ऐप को आप ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप बम्बल ऐप को गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करके आसानी के साथ डाउनलोड किया जा सकता है। 

यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों पर उपलब्ध है। तो आइए अब बम्बल ऐप को डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप जानते हैं। 

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।
  • अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में “Bumble App” लिखकर टाइप करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको बम्बल ऐप वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए हुए इंस्टॉल बटन वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • इंस्टॉल होने के पश्चात, आप Open वाले बटन पर क्लिक करके बम्बल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बम्बल ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं? (Bumble App Me Account Kaise Banaye)

बम्बल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसमें अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा, उसके पश्चात आप बम्बल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो आइए अब बम्बल ऐप में अकाउंट बनाने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप जानते है।

  • सबसे पहले बम्बल ऐप को डाउनलोड करने के पश्चात अपने मोबाइल फोन में ओपन करें।
  • उसके पश्चात आप अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करके अथवा मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप कर सकते हैं।
  • अब आपको अपने Location Services को सेट करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको बम्बल ऐप के प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करना होगा।
  • अब आपको अपना प्रोफाइल नाम सेलेक्ट करना होगा, जिसे बाद में आप परिवर्तित भी कर सकते है।
  • उसके पश्चात आपको दो फोटो अपलोड करना होगा, जिसे आप अपने गैलरी से भी अपलोड कर सकते है।
  • अब आपको अपना Date of Birth (जन्मतिथि) चुनना होगा।
  • उसके पश्चात आपको Gender का चयन करना होगा।
  • यदि आप अपने प्रोफाइल में अपने जेंडर को नहीं दिखाना चाहते हैं, तो आप इसे छिपा भी कर सकते हैं।
  • अब आपको Date, BFF, Bizz का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यदि आप Date वाले ऑप्शन का चयन करते हैं, तो आप किस उद्देश्य के साथ इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, आपको उसे चुनना होगा।
  • उसके पश्चात आपको अपना ईमेल एड्रेस डालना होगा।  

महत्वपूर्ण बिंदु: यदि आप किसी लड़की के साथ डेट पर जाना चाहते हैं, तो आपको Date वाले ऑप्शन का चयन करना होगा और यदि आप नए दोस्त बनाना चाहते हैं, तो आप BFF वाला ऑप्शन चुन सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यदि आप नेटवर्क बनाना चाहते हैं, तो आपको Bizz वाले ऑप्शन का चुनाव करना होगा।

बम्बल ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? 

बम्बल ऐप का यूजर इंटरफेस बहुत ही साधारण है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी के साथ इस्तेमाल कर सकता है।

लेकिन इस ऐप का इस्तेमाल करने से पहले आपके ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसमें अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।

बम्बल ऐप में अकाउंट क्रिएट करने के पश्चात, आप Swipe करके किसी व्यक्ति की प्रोफाइल को लाइक कर सकते हैं और यदि आप बम्बल ऐप का सब्सक्रिप्शन प्लान लेते हैं, तो आप उन यूजर्स की प्रोफाइल को आसानी के साथ चेक कर सकते हैं, जिन्होंने आपकी प्रोफाइल को लाइक किया है।

बम्बल ऐप में केवल महिलाएं ही पहली बार मैसेज कर सकती है, इसलिए यदि आप किसी महिला से बात करना चाहते हैं, तो आपको अपने प्रोफाइल को आकर्षक बनाना होगा, जिससे कोई भी महिला आपको पसंद कर ले।

वैसे तो बम्बल ऐप का इस्तेमाल करना बिल्कुल फ्री है, लेकिन यदि आप एक्स्ट्रा वेरिफिकेशन फीचर प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा, जिसमें आपको अतिरिक्त फीचर मिलते हैं, जिससे आप और बेहतर ढंग से अपनी प्रोफाइल को बूस्ट कर सकते हैं।

FAQs – Bumble App 

अब तक आप इस आर्टिकल में बम्बल ऐप के बारे में अच्छी तरह से समझ गए होंगे, तो आइए अब बम्बल ऐप से जुड़े हुए कुछ सवालो को देखते हैं।

#1. बम्बल ऐप की शुरुआत कब हुई थी? 

बम्बल ऐप को साल 2014 में पहली बार लॉन्च किया गया था। यह ऐप भी टिंडर की तरह ही काम करता है, जिस पर प्रोफाइल बनाकर आप डेटिंग कर सकते हैं।

#2. क्या डेटिंग करने के लिए बम्बल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं? 

जी, हां डेटिंग करने के लिए बम्बल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इस ऐप को खासतौर पर डेटिंग के लिए ही बनाया गया है और यदि आप एक महिला है, तो यह ऐप आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है।

#3. क्या बम्बल ऐप का इस्तेमाल करने के लिए पैसा देना पड़ता है? 

यदि आप बम्बल ऐप में बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप फ्री में इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अधिक फीचर्स प्राप्त करने के लिए आपको पैसा देना होगा।

#4. बम्बल ऐप का मालिक कौन है? 

बम्बल ऐप की मालिक Whitney Wolfe Herd हैं, जो सबसे कम उम्र की महिला अरबपति है, जो अपने शुरुआती दौर में टींडर में काम करती थी और बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बम्बल ऐप की शुरुआत शुरुआत की।  

Conclusion | Bumble App Download 

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बम्बल ऐप क्या है (Bumble App Kya Hai) तथा बम्बल ऐप को डाउनलोड करने तथा उसमें अकाउंट क्रिएट करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। 

इसके अतिरिक्त हमने आपको बम्बल ऐप को इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी है, जिससे आपको इस ऐप को इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको बम्बल ऐप से जुड़े हुए सभी प्रश्नों का जवाब मिला होगा।

Leave a Comment