रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड कैसे जोड़ें | Read Along App Partner Code

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड (Read Along Partner Code) के बारे में जानकारी देंगे तथा रीड अलोंग ऐप को डाउनलोड करने के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

रीड अलोंग ऐप को गूगल ने लांच किया था और अब तक 180 से भी अधिक देशों में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। रीड अलोंग ऐप को “बोलो ऐप” भी कहा जाता है।

रीड अलोंग एक नया Padhne Wala App है, इसलिए बहुत सारे लोगों को इस ऐप के बारे में जानकारी नहीं है तथा जिन लोगों को इस ऐप के बारे में जानकारी है, उन्हें इस ऐप में पार्टनर कोड जोड़ने में समस्या आ रही है।

तो यदि आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ते हैं, तो आपको रीड अलोंग ऐप के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

Read Along App Kya Hai | रीड अलोंग ऐप

रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड कैसे जोड़ें | Read Along App Partner Code

रीड अलोंग (Read Along) एक Reading Tutor App हैं, जो 5 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को खेल के माध्यम से पढा़ने के लिए डिजाइन किया गया है। रीड अलोंग ऐप आपके बच्चो के रीडिंग स्किल को बेहतर बनाने में उनकी सहायता करता है और रोचक कहानियों के माध्यम से उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

रीड अलोंग ऐप में आपको “Diya” नाम की एक AI Assistant मिलती है, जो आपके बच्चों को हिंदी तथा अंग्रेजी जैसी बहुत सारी भाषाओं को पढ़ाने का काम करती है तथा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

रीड अलोंग ऐप के माध्यम से जब भी कोई बच्चा पढ़ता है, तो Diya उन बच्चों को ध्यान से सुनती है तथा उन्हें पॉजिटिव फीडबैक देती है और यदि बच्चो को पढ़ने के दौरान कोई समस्या आती है, तो Diya उन बच्चों के समस्या का समाधान करती है।

रीड अलोंग ऐप आपको किसी भी शब्द का बेहतर ढंग से उच्चारण करना सीखाता है तथा किसी वाक्य को अच्छे ढंग से बोलने के लिए आपको टिप्स देता है, जिससे आप किसी भी नई भाषा को सीखने की शुरुआत कर सकते हैं।

रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड कैसे जोड़े?

रीड अलोंग ऐप में पार्टनर कोड जोड़ने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको अपनी भाषा का चुनना होगा, रीड अलोंग ऐप में विभिन्न भाषाएं उपलब्ध है, आप अपने बच्चों को जिस भाषा को सीखाना चाहते हैं, आप उसे चुन सकते हैं।
  • उसके पश्चात माता-पिता के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए गए होते हैं, जिसे आप पढ़ सकते हैं।
  • उसके बाद आपको “मुझे समझ आ गया” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपके द्वारा चुने गए भाषा से संबंधित एक वाक्य मिलेगा, जिसे आपको पढ़ना होगा और ✓ वाले बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको Read Along App का होम पेज दिखाई देगा, जहां पर आप अपनी भाषा से संबंधित कहानियां को पढ़ सकते हैं।
  • Read Along App में ऊपर दिए हुए थ्री डॉट बटन पर क्लिक करना होगा और “पार्टनर कोड” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको “पार्टनर जोड़े” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा तथा अपने ब्लॉक में आवंटित पार्टनर कोड को डालना होगा।
  • जैसे ही आप पार्टनर कोड डालते हैं, तो आपके सामने “चेक करो” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी पार्टनर संस्था CSF-Basic Education Department, UP का नाम दिखाई देगा।
  • उसके पश्चात आपको “रजिस्टर करे” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

इस तरह से आप आसानी के साथ अपने पार्टनर कोड को जोड़ सकते हैं और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रीड अलोंग ऐप के फीचर्स क्या है?

रीड अलोंग ऐप में बहुत ही अच्छे फीचर्स मौजूद है, जो इस ऐप को बहुत अधिक खास बनाते हैं, तो आइए अब रीड अलोंग ऐप के प्रमुख फीचर्स के बारे में जानते हैं।

  • रीड अलोंग ऐप को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी कहानियों को पढ़ सकते हैं।
  • इस ऐप में आपको Jumbled Words तथा Pop The Balloons जैसे खेल खेलने को मिलता हैं, जिससे आप अपने बच्चों का मनोरंजन कर सकते हैं।
  • रीड अलोंग ऐप को आप अपने क्षेत्रीय भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस ऐप को आप ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रीड अलोंग ऐप में आपको किसी भी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाते हैं।
  • यह एक सुरक्षित ऐप है, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी को किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

रीड अलोंग ऐप डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप रीड अलोंग ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में “Google Play Store” को खोले।
  • उसके पश्चात आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में Read Along App लिखकर सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के पश्चात, आपको रीड अलोंग ऐप का icon दिखाई देगा।
  • आइकॉन पर क्लिक करने के पश्चात, आप लोगों द्वारा दिए गए रिव्यू को पढ़ सकते हैं।
  • अब आप नीचे दिए गए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके इस ऐप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • Install होने के पश्चात आप इस ऐप के माध्यम से अपने बच्चों को एक नई भाषा सीखा सकते हैं।

रीड अलांग ऐप को इस्तेमाल कैसे करें?

रीड अलोंग ऐप का इस्तेमाल करना काफी आसान है, बस आपको इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, उसके पश्चात आप बिना इंटरनेट की सहायता से भी इस ऐप को चला सकते हैं।

इस ऐप की सबसे खास बात है, कि इसमें आपको लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होती है, बस आपको अपने मोबाइल फोन के Mic को एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी।

रीड अलोंग ऐप के होम पेज पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देते हैं।

  • लाइब्रेरी 
  • इनाम 
  • गतिविधि 

लाइब्रेरी: इस सेक्शन में आपको बहुत सारे रोचक कहानियां पढ़ने को मिलती है तथा बच्चों को गेम खेलने के लिए भी मिलता है, इसी तरह से इस ऐप के माध्यम से बच्चे रोजाना नए-नए अंग्रेजी के शब्द भी सीख सकते हैं।

इनाम: इस सेक्शन में आपको रोजाना इनाम प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिसके माध्यम से आप वर्चुअल रूप से किसी समान को खरीद सकते हैं और अपने बच्चों को आनंद की अनुभूति करा सकते है।

गतिविधि: इस सेक्शन के माध्यम से आप रीड अलोंग ऐप में बिताए गए समय को देख सकते हैं, जब आप इस ऐप में कहानी पढ़ते हैं तथा गेम खेलते हैं, तो इस सेक्शन में आपको उसकी सारी जानकारी मिलती है।

रीड अलोंग ऐप रिव्यू (Read Along App Review)

शुरुआत के दिनों में रीड अलोंग ऐप का इस्तेमाल करने में लोगों को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इस ऐप ने अपने इंटरफेस में सुधार किया और नए-नए फीचर्स को शामिल किया, जिससे कारण यह ऐप पहले की तुलना में बेहतर ढंग से काम कर रहा है।

लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें रीड अलोंग ऐप को अपने क्षेत्रीय भाषा में इस्तेमाल करने में समस्या आती है।

जबकि कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है, कि रीड अलोंग ऐप में मौजूद कहानियॉ रोचक नहीं है, जिसके कारण उनके बच्चे इस ऐप में मौजूद कहानियों को पढ़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

रीड अलोंग ऐप रिव्यू (Read Along App Review)

रीड अलोंग ऐप को अब तक एक करोड़ से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.1 की रेटिंग भी प्राप्त हो चुकी है।

रीड अलोंग ऐप और निपुण लक्ष्य ऐप को आपस में कैसे जोड़े?

रीड अलोंग ऐप में पार्टनर कोड जोड़ने के लिए हमने आपको ऊपर जानकारी दी है, लेकिन यदि आप रीड अलोंग ऐप को निपुण लक्ष्य ऐप के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको रीड अलोंग ऐप में “पार्टनर कोड” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पार्टनर कोड वाले ऑप्शन में “UPPRERNA” लिखकर टाइप करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको “रजिस्टर” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको निपुण लक्ष्य ऐप को ओपन करना होगा।
  • ओपन करने के पश्चात, आपको Allow के बटन पर क्लिक करके इस ऐप को एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ना होगा तथा नीचे दिए गए बॉक्स पर ✓ करना होगा।
  • उसके पश्चात आपके सामने निपुण ऐप का होम पेज ओपन होगा। 
  • होम पेज पर आने के पश्चात, आपको “अभिवाहक” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कक्षा (Class) का चुनाव करना होगा।
  • इसके पश्चात आप अपने बच्चों के लिए appointment बुक कर सकते हैं।

FAQs – रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड (सवाल-जवाब)

अब तक आप इस आर्टिकल रीड अलोंग ऐप में पार्टनर कोड जोड़ने के बारे में अच्छी तरह से समझ चुके होंगे, तो आइए अब इससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण सवालों के बारे में भी जान लेते हैं।

#1. रीड अलोंग ऐप की शुरुआत कब हुई?

रीड अलोंग ऐप को 4 नवंबर 2019 को लांच किया गया था। इस ऐप का उद्देश्य मुख्य रूप से छोटे बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना है तथा खेल के माध्यम से उनको पढ़ाना है।

#2. रीड अलोंग ऐप में कितनी भाषाएं उपलब्ध है?

रीड अलोंग ऐप में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 8 क्षेत्रीय भाषाएं उपलब्ध है, जिससे आप अपने क्षेत्रीय भाषा में अपने बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

#3. क्या रीड अलोंग ऐप को हम फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं?

जीं, हां रीड अलोंग ऐप को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है, इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

#4. क्या रीड अलोंग ऐप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

जीं, हां रीड अलोंग ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ऐप है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। इस ऐप का इस्तेमाल करने से आपकी प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं होता है।

निष्कर्ष | रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड कैसे जोड़ें?

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको रीड अलोंग अप्प पार्टनर कोड (Read Along App Partner Code) के बारे में जानकारी दी है तथा हमने आपको रीड अलोंग ऐप को इस्तेमाल करने के बारे में भी विस्तार से बताया है।

इस ऐप को गूगल द्वारा लांच किया गया है और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अपने इंटरव्यू के दौरान एक बार इस ऐप का जिक्र किया था और लोगों को इस ऐप को इस्तेमाल करने की सलाह दी थी, तो इसीलिए आपको इस ऐप की लोकप्रियता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा और आपको रीड अलोंग ऐप से संबंधित सभी सवालों का जवाब मिला होगा।

Leave a Comment