हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड करें | Hello English App Download

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड (Hello English App Download) करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे तथा हम आपको हेलो इंग्लिश ऐप में अकाउंट बनाने के पूरे प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

यदि आप भी इंग्लिश सीखने में रुचि रखते हैं, तो आपने कभी ना कभी हेलो इंग्लिश ऐप के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि हेलो इंग्लिश ऐप को इंग्लिश सीखने के लिए सबसे पसंदीदा Padhne Wala App माना जाता है।

हेलो इंग्लिश ऐप को भारत के लोग बहुत अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि यह ऐप भारत की क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध है, इसलिए लोगों को इस ऐप के माध्यम से इंग्लिश सीखने में काफी आसानी होती है।

तो यदि आप भी हेलो इंग्लिश ऐप की सहायता से इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

तो चलिए अब बिना समय गवाएं हुए इस आर्टिकल की शुरुआत करते हैं और सबसे पहले जानते हैं, कि हेलो इंग्लिश ऐप क्या है और यह ऐप किस तरह से काम करता है।

Hello English App Kya Hai | हेलो इंग्लिश ऐप

हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड करें | Hello English App Download

हेलो इंग्लिश एशिया का सबसे बड़ा Online English Learning Platform है, जिसे केरल सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी का कौशल सिखाने के उद्देश्य से लांच किया था। यह ऐप अपने interactive module के माध्यम से छात्रों को अंग्रेजी सीखने की अनुमति देता है। 

हेलो इंग्लिश ऐप में ग्रामर के सभी टॉपिक को अच्छे ढंग से समझाया जाता है, इसके साथ ही इस ऐप में आपके Vocabulary पर भी बहुत अधिक ध्यान दिया जाता है और शायद यही कारण है, कि हेलो इंग्लिश ऐप के पूरी दुनिया में 50 मिलियन से भी अधिक यूजर्स है। 

हेलो इंग्लिश ऐप में आपको English experts के साथ लाइव क्लास में जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे आप अपने अध्यापक से इंग्लिश से जुड़े हुए किसी भी सवाल को पूछ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको Hello English Gold Plan लेना होगा।

हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड कैसे करें? (Hello English App Download)

यदि आप हेलो इंग्लिश ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा। 

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store को खोले।
  • अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में Hello English लिखकर टाइप करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको हेलो इंग्लिश ऐप के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Install बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात कुछ सेकेंड के अंदर हेलो इंग्लिश ऐप आपके मोबाइल फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

हेलो इंग्लिश ऐप में अकाउंट कैसे बनाएं?

हेलो इंग्लिश ऐप में अकाउंट बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है। 

  • सर्वप्रथम हेलो इंग्लिश ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के पश्चात ओपन करें।
  • उसके पश्चात आपको अपना ईमेल आईडी डालना होगा।
  • अब आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा, इस ऐप में 22 भाषाएं उपलब्ध है, आप किसी भी भाषा का चुनाव कर सकते हैं। 
  • उसके पश्चात आपको Beginner, Intermediate, Expert में से किसी एक स्तर का चयन करना होगा।
  • अब आपको इंग्लिश सीखने का कारण स्पष्ट करना होगा।
  • उसके पश्चात आप अपना खुद का अवतार चुन सकते हैं।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • उसके पश्चात आप एक सप्ताह के लिए हेलो इंग्लिश ऐप का Pro Membership भी ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप हेलो इंग्लिश ऐप का फ्री वर्जन भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपको limited features मिलता है, लेकिन यदि आप एक beginner है, तो इस ऐप का फ्री वर्जन भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेलो इंग्लिश ऐप के फीचर्स क्या है? 

हेलो इंग्लिश ऐप में ऐसे बहुत सारे फीचर्स उपलब्ध है, जो इस ऐप को खास बनाते हैं, तो आइए अब इस ऐप के कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में जानते हैं।

  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको अध्यापकों के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में प्रैक्टिस करने के लिए आपको बहुत सारा News तथा Articles मिलता हैं, जो इंग्लिश सीखने में आपकी सहायता करता हैं।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको Dictionary का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप 10 हजार से भी अधिक इंग्लिश के शब्द सीख सकते हैं।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको Discussion forum का ऑप्शन मिलता है, जिसमें आप प्रश्न पूछ सकते हैं।
  • हेलो इंग्लिश ऐप को ऑफलाइन मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको Interactive lessons मिलता है, जिससे आप advanced conversation skills सीख सकते हैं।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आप अपने प्रोग्रेस रिपोर्ट को चेक कर सकते हैं।

हेलो इंग्लिश ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?

हेलो इंग्लिश ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सर्वप्रथम आपको इस ऐप को डाउनलोड करने के पश्चात इसमें अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा, उसके पश्चात इस ऐप में आपको अलग-अलग प्रकार के सेक्शन मिलते हैं।

आप नीचे दिए गए स्टेप्स की सहायता से इस ऐप में दिए गए सेक्शन का इस्तेमाल करना सीख सकते हैं। 

#1. बेसिक कोर्स (Basic Course)

इस सेक्शन में आपको इंग्लिश का बेसिक कोर्स मिलता है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत करने के बारे में आपको सिखाया जाता है और इस कोर्स को करने के लिए आपको प्रीमियम प्लान खरीदने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

#2. सारे कोर्सेज (All Courses)

इस सेक्शन में आपको विभिन्न कोर्स मिलते हैं, आप अपने स्तर पर कोर्स का चयन कर सकते हैं और यदि आप हेलो इंग्लिश ऐप का प्रीमियम वर्जन लेते हैं, तो आपको एडवांस लेवल का इंग्लिश कोर्स करने को मिलता है, जिसमें आपको इंग्लिश के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है।

#3. लाइव (Live)

इस सेक्शन में आपको लाइव क्लास करने की सुविधा मिलती है, इसके साथ ही आप Intermediate English Classes भी कर सकते हैं और 7 दिनों तक फ्री में लाइव क्लास कर सकते हैं।

#4. प्रैक्टिस (Practice)

इस सेक्शन में आपको अन्य छात्रों के साथ गेम खेलने की सुविधा मिलती है, जिसमें आप जीत हासिल करके सिक्के कमा सकते हैं तथा आप टिकट भी प्राप्त कर सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त आप इंग्लिश सीखने के लिए टिप्स प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस सेक्शन में आपको न्यूज का भी ऑप्शन मिलता है, जिससे आप रोजाना 10 नए शब्दों को सीख सकते हैं।

#5. प्रो प्लान्स (PRO प्लान्स)

यह सेक्शन उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो इस ऐप का प्रो प्लान खरीद चुके हैं, क्योंकि इस सेक्शन में आप दुनिया भर के अनुभवी शिक्षकों द्वारा 100 घंटे का कोर्स कर सकते हैं और कोर्स का फुल एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आप Live Speaking Session में भाग ले सकते हैं और बिना विज्ञापन के इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेलो इंग्लिश ऐप के फायदे क्या है? 

हेलो इंग्लिश ऐप को इंग्लिश सीखने के लिए सबसे भरोसेमंद ऐप माना जाता है और इस ऐप को इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे भी हैं, तो आइए अब इसके कुछ प्रमुख फायदे के बारे में जानते हैं। 

  • हेलो इंग्लिश ऐप को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा है, कि इस ऐप में दिए गए बेसिक कोर्स को आप फ्री में कर सकते हैं और इंग्लिश सीखने की शुरुआत कर सकते हैं।
  • हेलो इंग्लिश ऐप को इस्तेमाल करने का दूसरा सबसे बड़ा फायदा है, कि इसमें आपको मल्टीमीडिया फीचर मिलता है, जिसमें आपको वीडियो, ऑडियो तथा ऑटोमेशन  की सहायता से इंग्लिश सीखने का अवसर मिलता है।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको एक वर्चुअल टीचर मिलता है, जो आपके सवालों का जवाब देने में आपकी सहायता करता है।
  • हेलो इंग्लिश ऐप में आपको टीचर पैनल का एक फीचर मिलता है, जिससे आप दूसरे छात्रों को पढ़ाकर सिक्के कमा सकते हैं।

हेलो इंग्लिश ऐप की टीम से संपर्क कैसे करें?

यदि हेलो इंग्लिश ऐप को चलाने में आपको कोई समस्या आती है और आप हेलो इंग्लिश ऐप की टीम से संपर्क करना चाहते हैं, तो आप उनकी टीम को contact@culturealley.com पर ईमेल भेज सकते हैं और अपनी समस्या के बारे में उन्हें बता सकते हैं।

इसके अलावा आप किसी भी प्रश्न को पूछने के लिए Forum में ज्वाइन हो सकते हैं और वहां पर अपने प्रश्न को पोस्ट कर सकते हैं और उसका जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

FAQs – हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड (सवाल-जवाब)

अब तक आप इस आर्टिकल में हेलो इंग्लिश ऐप को डाउनलोड करने के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे, तो आइए अब हेलो इंग्लिश ऐप से जुड़े हुए कुछ सवालों को देखते हैं। 

#1. क्या हेलो इंग्लिश एक फ्री ऐप है?

जी, नहीं हेलो इंग्लिश ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस ऐप का प्रीमियम प्लान खरीदना होगा, लेकिन यदि आप केवल बेसिक इंग्लिश सीखना चाहते हैं, तो आप फ्री में भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

#2. हेलो इंग्लिश ऐप की शुरुआत कब हुई?

हेलो इंग्लिश ऐप को साल 2014 में पहली बार गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया था और यह ऐप Android, IOS, Windows, Web सभी डिवाइस पर उपलब्ध है। 

#3. हेलो इंग्लिश ऐप का मालिक कौन है?

हेलो इंग्लिश ऐप के मालिक निशांत पाटनी तथा प्रांशु पाटनी है और इन दोनों ने मिलकर इस ऐप का निर्माण किया था।

#4. क्या हेलो इंग्लिश एक भारतीय ऐप है?

जी, हां हेलो इंग्लिश एक भारतीय ऐप है और साल 2014 में Intabs Lab Private Limited के अंतर्गत इस ऐप को लांच किया गया था, वर्तमान समय में इस कंपनी का मुख्यालय राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित है।

#5. क्या हेलो इंग्लिश ऐप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

जी, हां हेलो इंग्लिश ऐप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है, इस ऐप का इस्तेमाल करने से आपकी प्राइवेसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

निष्कर्ष | हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड करें

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको हेलो इंग्लिश ऐप क्या है तथा हेलो इंग्लिश ऐप डाउनलोड (Hello English App Download) करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

इसके अतिरिक्त हमने आपको हेलो इंग्लिश ऐप में अकाउंट बनाने तथा हेलो इंग्लिश ऐप को इस्तेमाल करने के पूरे प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप बताया है।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा और आपको हेलो इंग्लिश ऐप को डाउनलोड करने के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी।

Leave a Comment